
MP Board class 8th कक्षा आठवीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2026
Overview – MP Board Class 8th Social Science Varshik Exam pariksha 2026
| Exam Department Name | MP Board of Secondary Education Examination |
| Exam Name | एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 |
| Exam Year | 2026–27 |
| Type of Exam | Varshik Exam |
| Exam Date | 19 Farwari |
| Subject | Social Science |
| Post Category | Question Paper |
| Official Website | MPBSE |
MP Board class 8th Social Science Annual Real paper 2026
राज्य शिक्षा केन्द्र म. प्र. भोपाल
वार्षिक परीक्षा सत्र – 2025-26
विषय – सामाजिक विज्ञान
कक्षा – 8 पूर्णांक : 60
निर्देश –
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए ।
वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. ‘ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इण्डिया’ किस विद्वान की रचना है?
(अ) अरस्तू
(ब) जेम्स मिल
(स) अब्राहम लिंकन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– जेम्स मिल।
प्रश्न 2. खुशनवीसी या सुलेखनवीस ऐसे लोग होते हैं, जो बहुत सुंदर ढंग से–
(अ) लिखते हैं
(ब) छापते हैं
(स) नकल करते हैं
(द) स्केचिंग करते हैं
उत्तर– लिखते हैं।
प्रश्न 3. ‘फ़रमान’ का अर्थ होता है–
(अ) शाही दरबार
(ब) शाही बगीचा
(स) शाही मोहर
(द) शाही आदेश
उत्तर– शाही आदेश।
प्रश्न 4. हैदर अली और टीपू सुल्तान ………….. के शासक थे।
(अ) मद्रास
(ब) मैसूर
(स) बंगाल
(द) विदिशा
उत्तर– मैसूर।
Class 8th social science varshik paper 2026
प्रश्न 5. ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कब की गई थी?
(अ) सन् 1300
(ब) सन् 1400
(स) सन् 1500
(द) सन् 1600
उत्तर–
प्रश्न 6. इनमें से कौन अखिल भारत का एक ऐसा राजनीतिक संगठन था, जिसका नियन्त्रण पढ़े-लिखे भारतीयों के हाथों में था?
(अ) पूना सार्वजनिक सभा
(ब) इण्डियन ऐसोसिएशन
(स) मद्रास महाजन सभा
(द) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
उत्तर– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।
प्रश्न 7. भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता है?
(अ) डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर
(ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(स) लाल बहादुर शास्त्री
(द) जवाहर लाल नेहरू
उत्तर– डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर।
प्रश्न 8. निम्न में से किस स्थान पर 13 अप्रैल 1919 को जलियाँवाला बाग हुआ था?
(अ) अमृतसर
(ब) जालन्धर
(स) लुधियाना
(द) कलकत्ता
उत्तर– अमृतसर।
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(अ) कैंसर उपचार की औषधियाँ
(ब) झरने का जल
(स) उष्णकटिबंधीय वन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कैंसर उपचार की औषधियाँ।
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन भूमि के उपयोग को निर्धारित करने वाला एक भौतिक कारक नहीं है?
(अ) स्थलाकृति
(ब) मृदा
(स) जलवायु
(द) प्रौद्योगिकी
उत्तर– प्रौद्योगिकी।
लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. भारत के किन्हीं चार गवर्नर जनरल के नाम बताइए।
उत्तर– भार के प्रमुख गवर्नर जनरल निम्नलिखित हैं–
1. वॉरेन हेस्टिंग्स
2. लॉर्ड वेलेज़्ली
3. विलियम बेंटिंक
4. लॉर्ड डलहौजी।
प्रश्न 12. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियाँ भारत की तरफ क्यों आकर्षित हो रही थीं?
उत्तर– यूरोपीय कम्पनियों ने भारत के साथ व्यापार में अपार संभावनाएँ देखीं। वे भारत में कम कीमतों पर सामानों को खरीदकर वापस यूरोप जाकर उन्हें ऊँची कीमतों पर बेच सकते थे। इसी व्यापारिक संभावना के कारण वे भारत की ओर आकर्षित हो रही थीं।
प्रश्न 13. मुगल साम्राज्य क्यों पड़ गया था?
उत्तर– औरंगजेब की मृत्यु के उपरान्त कई मुगल गवर्नरों ने अपने-अपने क्षेत्रीय राज्यों की स्थापना करनी शुरू कर दी। इससे मुगल साम्राज्य कमजोर पड़ गया।
प्रश्न 14. सुरक्षित वन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– ये ऐसे वन थे जहाँ व्यावसायिक लकड़ियाँ पैदा होती थीं। इन वनों में जनजातीय लोगों को प्रवेश करने से मनाही थी।
Varshik pariksha stra 2023 class 8th social science
प्रश्न 15. अन्तिम मुग़ल बादशाह ने अपने आखिरी साल किस तरह बिताए?
उत्तर– अन्तिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर को अपने अन्तिम दिन रंगून (आधुनिक म्यांमार की राजधानी) की जेल में बिताने पड़े। यहीं पर सन् 1862 में उनकी मृत्यु हो गई।
प्रश्न 16. विलियम जोन्स कौन था?
उत्तर– विलियम जोन्स कम्पनी द्वारा स्थापित सर्वोच्च न्यायालय का एक कनिष्ठ न्यायाधीश था। कानूनी विशेषज्ञ होने के अतिरिक्त वह एक भाषाविद् भी था।
प्रश्न 17. धर्मनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– धर्मनिरपेक्ष राज्य वह होता है, जिसमें राज्य अधिकृत रूप से किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में बढ़ावा नहीं देता।
प्रश्न 18. कार्यपालिका क्या है?
उत्तर– कार्यपालिका ऐसे लोगों का समूह होता है जो संसद द्वारा बनाए गए कानूनों लागू करने के लिए मिलकर काम करते हैं।
प्रश्न 19. वेदिका फार्म कहाँ और क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर– वेदिका फार्म तीव्र ढालों पर बनाए जाते हैं ताकि फसल उगाने के लिए सपाट सतह उपलब्ध हो जाए। इससे पृष्ठीय प्रवाह और मृदा अपरदन कम होता है।
How to download Class 8 social science varshik Pariksha paper 2023
प्रश्न 20. कृषि क्या है?
उत्तर– कृषि एक प्राथमिक क्रिया है। फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों आदि का उगाना और पशुधन पालन इसमें शामिल है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. मुगल शासकों द्वारा दी गई दीवानी से कम्पनी को किस तरह लाभ प्राप्त हुआ?
उत्तर– मुगल शासकों द्वारा दी गई दीवानी से कम्पनी को इस तरह लाभ प्राप्त हुआ– 1. दीवानी मिल जाने से कंपनी को बंगाल के संपूर्ण राजस्व पर नियंत्रण प्राप्त हो गया था। 2. कम्पनी के पास भारत में बेचने के लिए कोई ब्रिटिश वस्तु नहीं थी। अतः इसे भारत में चीजों को खरीदने के लिए प्रतिवर्ष बहुत अधिक मात्रा में सोना-चाँदी जैसी मूल्यवान धातुओं का आयात करना पड़ता था। अब दीवानी मिलने पर बंगाल से प्राप्त राजस्व से ही कम्पनी भारतीय चीजों को खरीद सकती थी। 3. आगे, प्राप्त राजस्व का उपयोग कंपनी अपनी सेना के रख-रखाव तथा कलकत्ता में अपने दफ्तर खोलने तथा नए किले के निर्माण में कर सकती थी।
वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान
प्रश्न 22. लगभग दो सौ वर्ष पहले के भारतीय समाज में महिलाओं एवं बच्चों की स्थिति क्या थी?
उत्तर– लगभग दो सौ वर्ष पहले के भारतीय समाज में महिलाओं एवं बच्चों की स्थिति ऐसी थी–
1. भारत में बाल विवाह प्रचलन में था। अधिकतर बच्चों की शादी शुरुआती वर्षों में ही हो जाती थी।
2. हिन्दू एवं मुसलमान पुरुष एक से अधिक शादी कर सकते थे।
3. ऐसी विधवाओं की प्रशंसा की जाती थी जो अपने मृत पति के साथ चिता पर जलते हुए मृत्यु को वरण करती थीं।
4. सम्पत्ति पर महिलाओं का अधिकार भी सीमित था।
5. अधिकतर महिलाओं की शिक्षा तक पहुँच नहीं थी। लोग आमतौर पर यह मानते थे कि यदि कोई महिला शिक्षित है तो बहुत जल्दी ही वह विधवा हो जाएगी।
प्रश्न 23. ‘इंसाफ़ में देरी यानी इंसाफ़ का क़त्ल’ इस विषय पर एक कहानी बनाइए।
उत्तर– श्रीमान शंकर एक सरकारी कर्मचारी थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात् वे अपने पुश्तैनी मकान में रहने आए जो उन्होंने अब तक किराए पर दिया हुआ था। उन्होंने किराएदारों से मकान खाली करने को कहा परन्तु किराएदारों ने मकान खाली नहीं किया। किराएदारों ने श्रीमान शंकर से कहा कि यदि वे मकान खाली कराना चाहते हैं तो कोर्ट से नोटिस लाएँ। श्रीमान शंकर को मजबूरी में किराए के मकान में रहना पड़ा और उन्होंने कोर्ट में किराएदारों के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। पाँच साल तक केस लड़ने के बाद जिला अदालत ने मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया और वे मुकदमा जीत गए। किराएदारों ने जिला अदालत के फैसले के प्रति असहमति व्यक्त करते हुए हाई कोर्ट में अपील दायर कर दी। लगातार तारीखें पड़ने लगीं और न्याय होने में दस साल और गुजर गए। श्रीमान शंकर सेवानिवृत्ति के बाद 15 साल तक किराए के मकान में रहे, अदालतों के चक्कर लगाते रहे। उन्होंने महसूस किया कि न्याय में विलंब एक प्रकार से न्याय का निषेध ही था।
प्रश्न 24. बंगलौर में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के विकसित होने के कारण बताइए।
उत्तर– बंगलौर में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के विकसित होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं–
1. सबसे पहले सूचना प्रौद्योगिकी की घोषणा 1992 में कर्नाटक की राज्य सरकार ने की थी।
2. बंगलौर में सर्वाधिक संख्या में सूचना प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और शैक्षिक संस्थान हैं।
3. यह नगर धूल मुक्त है।
4. इस शहर में कार्य करने वाले कुशल प्रबंधक सर्वाधिक उपलब्ध हैं।
5. इस शहर को मध्यम और उच्च प्रबंधन प्रतिभा बड़ी संख्या में उपलब्ध है।
MP Board Class 8th Social Science Varshik Paper 2026 pdf
MP Board Class 8th Varshik Exam Paper All Subject
MP Board Class 8th Social Science Varshik Exam Pariksha 2026 के बाद नीचे दिये गये लिंक से आप और अन्य विषय का भी pdf डाउनलोड कर सकते है साथ ही अपने स्कूल के टॉपर बन सकते है। यहाँ पर जो भी pdf दिया जा रहा यही से आपके परीक्षा में प्रश्न पूछा जायेगा।
| Subject (विषय) | Download Link (लिंक) |
| सामाजिक विज्ञान ( Social Social Science) | Click Here |
| सामाजिक विज्ञान ( Social Social Science) | Click Here |
| गणित (Math) | Click Here |
| सामाजिक विज्ञान ( Social Social Science) | Click Here |
| सामाजिक सामाजिक विज्ञान (Social Social Social Science) | Click Here |
| संस्कृत ( Sanskrit ) | Click Here |
How to Download MP Board Class 8th Social Science Paper Varshik Exam Pariksha 2026 Pdf
एमपी बोर्ड कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे
- सबसे पहले MP Board Class 8th Social Science Varshik Exam pariksha 2026-27 का पेपर और संपूर्ण उत्तर डाउनलोड करने के लिए ak4academy.com टेलीग्राम ग्रुप में जाये।
- फिर आपको कई सारे पेपर का सेक्शन मिलेगा फिर आप अपने विषय का चयन करे।
- आपको जिस विषय का पीडीएफ़ डाउनलोड करना है उसमे क्लिक करे।
- इसके बाद आपका पीडीएफ़ डाउनलोड हो जाएगा।
MP Board की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Social Media में जुड़े
| Platform / Page | Join Link |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join Instagram Channel | Click Here |
| Join YouTube Channel | Click Here |
| Join Home Page | Click Here |

