Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 | Class 10th Hindi Supplementary Paper 2023.
Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023:-
एमपी बोर्ड की तरफ से ऐसे विद्यार्थी जो कि मुख्य परीक्षा में असफल हुए हैं तो जिन विषय में उनके कम नंबर आए हैं तो फिर उन विद्यार्थियों को Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 परीक्षा देना पड़ेगी | जो कि 18 July से शुरू होने वाली है | तो कक्षा 10वीं के ऐसे विद्यार्थी जो कि हिंदी विषय की परीक्षा देने जा रहे हैं | तो उनकी परीक्षा की तैयारी के लिए आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करना बताएंगे | इसके लिए आपको शुरू से लेकर आखिर तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा | मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश कक्षा 10वी हिन्दी का पूरक पेपर 2023 का पेपर आपके पाठ्यक्रम के अनुसार बनाया जाएगा | जिसका सिलेबस एमपी बोर्ड ने पहले ही जारी कर दिया है | एमपी बोर्ड की तरफ से हर वर्ष देखा गया है कि Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 सरल ही देखने को मिला है |

Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 का अगर पैटर्न देखे तो पेपर में आपको सरल प्रश्न भी देखने को मिलेंगे और शार्ट क्वेश्चन ही पूछे जाने की संभावना अधिक रहती है | पर बोर्ड का पेपर का जो पैटर्न रहता है, वह बिल्कुल आपकी मुख्य परीक्षा से मिलता-जुलता ही होता है | ऐसे में जितने भी विद्यार्थी Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको जो आप का मुख्य पेपर 2023 की परीक्षा का हुआ था उस पेपर को एक बार ठीक तरह से तैयार कर लेना है | क्योंकि उसमें से लगभग 10% से 20% प्रश्न आपको मुख्य पेपर के देखने को मिल सकते हैं | और इसी के साथ-साथ एक बार पुराना 2022 का सपलीमेंट्री पेपर को ठीक तरह से तैयार कर लेते हैं तो एक बार आपको अंदाजा हो जाएगा कि Mp Board 10th Hindi Supplementary Paper 2023 कैसा आने वाला है?
Mp Board Supplementary Exam Overview 2023:-
Board Exam Name – | Mp Board |
Exam Name – | Supplementary Exam 2023 |
Exam Date- | July 18 To July 27 |
Exam Time Table- | Click Here… |
Exam Syllabus- | Click Here… |
Official Website- | mpbse.nic.in |
Mp Board Supplementary Paper Pdf Download:-
अगर आप भी सप्लीमेंट्री पेपर की तैयारी अच्छी तरह से करना चाहते हैं तो अब आपके पास समय कम रह गया है तो पेपर किस तरह का आने वाला है नीचे दिए गए परीक्षा के पेपर के पैटर्न के आधार पर आपको पता लग जाएगा कि सप्लीमेंट्री का पेपर कैसा आने वाला है और यदि आप अपनी तैयारी के साथ इन पेपर को भी अच्छे ढंग से तैयार कर लेते हैं तो आपकी तैयारी और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी |
ऐसे विद्यार्थी जो की हिन्दी सप्लीमेंट्री परीक्षा देने को जा रहे हैं उनके लिए महत्वपूर्ण निर्देश :-
- परीक्षार्थियो को परीक्षा समय से 30 मिनट या 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
• छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:00 बजे वितरित की जाएंगी जबकि प्रश्न पत्र सुबह 8:30 बजे वितरित किए जाएंगे।
• छात्रों को पूरे एमपी बोर्ड Supplementary टाइम टेबल 2023 कक्षा 10वीं को ध्यान से पढ़ना चाहिए और अपनी तैयारी के साथ शुरुआत करनी चाहिए।
• कक्षा 10 की परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
• छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर जाना अनिवार्य होगा।
• परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
• परीक्षा केंद्र पर मोबाइल एवं केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
• परीक्षा में पठन सामग्री परीक्षा से पहले जमा करने जाएगी।
• छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले उपस्थित होना होगा।
रोल नं …………………
901 – A |
कक्षा 10वीं पूरक परीक्षा, 2022-23
हिन्दी – 311
(माध्यम हिन्दी)
( कुल प्रश्नों की संख्या : 23) ( कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 07)
(समय : 03 घंटे) (पूर्णाक : 75) ——————————————————————————————————————————-
निर्देश –
(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा।
(3) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है, शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
(4) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक 3 अंक का है, शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है ।
(5) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक 4 अंक का है, शब्द सीमा लगभग 150 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर के लिखिए – (6)
- हिंदी के पद साहित्य का दूसरा कौन है
अ. रीति काल ब. भक्ति काल स. आदिकाल द. आधुनिक काल
- सूर के पद में भाषा है
अ. बृज भाषा ब. मैथिली भाषा स. खड़ी बोली द. बघेली
- रसात्मक वाक्य में काव्य परिभाषा किस आचार्य की है
अ. आचार्य जगन्नाथ ब. आचार्य रामचंद्र शुक्ल स. आचार्य विश्वनाथ द. आचार्य मम्मट
- जुगुप्सा किस रस का स्थाई भाव है
अ. अद्भुत ब.रौद्र स. भयानक द. वीर
- कैप्टन नाम था
अ. पानी वाले का स. सैनिक का द. हवलदार साहब का स. चश्मे वाले का
- नेताजी का चश्मा पाठ की विधा है
अ. एकांकी ब. निबंध स. कहानी द.संस्मरण
प्रश्न 2. खाली स्थान भरिए – (6)
- सूर्य की भक्ति…………भाव की है।
- नेता जी की मूर्ति…………कपड़ों में थी।
- अज्ञेय का जन्म……………में हुआ था।
- छंद……….. प्रकार के होते हैं।
- आम की फसल में कभी कभी खूब……. आती है।
- कविता के रचना विधान को……………कहते हैं।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (6)
(अ) (ब)
1. लखनबी अंदाज स्वंय प्रकश
2. एक कहानी यह भी रामवृक्ष बेनीपुरी
3. नौबतखाने में इबादत यशपाल
4. संस्कृति मन्नू भंडारी
5. बालगोविन भगत यतींद्र मिश्र
6. नेताजी का चश्मा भदंतआनंद कौसाल्यायन
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए – (6)
1. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं।
2. सूरदास भक्तिकाल की किस शाखा के कवि हैं।
3. नेता जी की मूर्ति किससे बनी थी।
4. भोलेनाथ का असल नाथ क्या था।
5. करुण रस का स्थाई भाव लिखिए।
6. समास के भेद होते हैं।
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए – (6)
1. क्रिया के वर्तमान काल में काम होने का पता चलता है।
2. नाटक गद्य की विधा है।
3. रस के सात अंग होते हैं।
4. रामचरित मानस महाकाव्य है।
5. मात्रिक छंद में वर्णों की गणना की जाती है।
6. एक अंक वाली रचना कहानी कहलाती है।
प्रश्न 6. रस किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए। (2)
अथवा
अनुप्रास अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 7. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ? (2)
अथवा
कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है ?
प्रश्न 8. प्रयोगवाद की दो विशेषता लिखिए। (2)
अथवा
छायावाद की दो विशेषता लिखिए।
प्रश्न 9. सूरदास जी की भाषा शैली की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए। (2)
अथवा
तुलसीदास जी की दो रचनाएं लिखते हुए विशेषताए बताइए।
प्रश्न 10. जयशंकर प्रसाद जी की दो रचनाएं लिखते हुए विशेषताए बताइए। (2)
अथवा
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की दो रचनाएं लिखते हुए विशेषताए बताइए।
प्रश्न 11. उपसर्ग व प्रत्यय में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
मात्रिक छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 12. चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
अभिधा शब्द शक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 13. संधि व समास में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
खण्ड काव्य और महाकव्य में अंतर लिखिए।
प्रश्न 14. दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
स्थायी भाव किसे कहते है यह कहा विद्यामान रहते है?
प्रश्न 15. सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे? (2)
अथवा
भगत की पुत्रबधू उन्हें अकेले क्यों नही छोड़ना चाहती थी।
प्रश्न 16. नौ दो ग्यारह होना मुहावरे का अर्थ एवं वाक्यों में प्रयोग कीजिए। (2)
अथवा
मुहावरा और लोकोक्तियां में दो अंतर बताइए।
प्रश्न 17. तत्सम शब्द किसे कहते हैं? लिखिए। (2)
अथवा
देशज शब्द किसे कहते हैं? लिखिए।
प्रश्न 18. निम्नलिखित पद्यांश का सन्दर्भ – प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तै, नाहिंन मन अनुरागी।
पूराइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी ।
ज्यो जल माहतेल की गागरि, बूंद न ताकौ लागी।
प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश का सन्दर्भ – प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी- जवानी-जिन्दगी सब कुछ होम देने वालो पर भी हसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूंढते है।
प्रश्न 20. किसी वक विषय पर अनुच्छेद लिखिए – (3)
- जल जीवन
- कोरोना वायरस
- वन संरक्षण
- पर्यावरण प्रदूषण
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्न के उत्तर लिखिए – (4)
प्राचीन काल में जनक महाराज विदेह में राज्य करते थे। मिथिला विदेह की राजधानी थी। मिथिला नगरी में राजमहल आस-पास कोई एक हजार संन्यासियों की पर्णकुटियाँ थी। मिथिला के सिंहासन पर बैठने पर भी महाराज जनक को फकीरी का शौक था। कहा जाता है कि महाराज जनक ज्ञानी थे। वे इस पढ़ राज काज चलते थे, मनो स्वयं परमात्मा के विनयशील सेवक है। सुबह से सायं तक सरे राज्य का प्रबंध करते, शत्रुओं का पता करते, अपराधी को दण्ड देते, लोक-कल्याण के उपाय करते और इतना सब कुछ करने पर भी वे किसी सांसारिक कार्य में लिप्त नहीं होते थे। इसलिए लोग उनको विदेह जनक कहते थे।
- विदेह की राजधानी कहाँ थी?
- राजमहल के आसपास किन लोगों की कुटियाँ थीं ?
- महाराज जनक को क्या शौक था ?
- महाराज जनक परमात्मा से अपना क्या संबंध रखते थे ?
प्रश्न 22. अपने प्राचार्य महोदय को शाला-शुल्क मुक्ति हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखिए। (4)
अथवा
परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक लगाने हेतु जिलाधीश को एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए। (4)
- भारत की बढ़ती जनसंख्या
- विज्ञान के चमत्कार
- खेलो का महत्व
- अनुशासन का महत्व
——————————————————–
FAQs Related TO-MP Board Supplementary Hindi Paper Class 10th
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं कब से होंगी?
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा है 17 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगी।
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी सप्लीमेंट्री पेपर कब है?
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी सप्लीमेंट्री पेपर 18 जुलाई 2023 को लिया जाएगा।
MP Board Kaksha Dasvin Ke Vidyarthi Kitne Vishayon Ke Supplementary Exam De Sakte Hain?
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं के विद्यार्थी अधिक से अधिक दो विषयों के सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा?
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में आएगा |